गुना नगर: हिलगना प्रतीक्षालय में मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, राघोगढ़ के आवन का निवासी है मृतक, गुना में ढाबा पर काम करता था
गुना कैंट थाना के हिलगना यात्री प्रतीक्षालय में 29 जून को अज्ञात शव मिला था। 30 जून को जिला अस्पताल में मृतक के भाई ने बताया, मृतक भभूत सिंह जाटव राघोगढ़ के आवन का निवासी है, गुना में एक ढाबा पर काम करता था। मौत कैसे हुई स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस जांच और पीएम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर मर्ग कायम कर जांच में लिया है।