दमोह: देहात थाना के पास तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकराई, रीवा जा रहे दो सगे भाई गंभीर; हेलमेट टूटा, मोबाइल में लगी आग
Damoh, Damoh | Jun 28, 2026 दमोह देहात थाना क्षेत्र में रविवार सुबह भोपाल से रीवा जा रहे बाइक सवार दो सगे भाई तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गए। हादसा इतना भीषण था कि हेलमेट दो हिस्सों में टूट गया और मोबाइल में आग लग गई। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 112 डायल की टीम ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया।