ललितपुर: शहर में नकली शराब की फैक्ट्री चलाने वाले 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार, 67 लाख 79 हजार नगद और लग्जरी कार बरामद
ललितपुर सदर कोतवाली पुलिस ने नकली शराब की फैक्ट्री संचालित करने वाले पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है,जिनके कब्जे से बताया गया 67 लाख 79 हजार और 989 रुपया नगद बरामद हुआ है, और जिनके कब्जे से 2 लग्जरी कार बरामद हुई शराब बनाने वाले उपकरण भी पुलिस ने बरामद किए हैं,उक्त मामले में पुलिस ने बताया अभियुक्तों को गिरफ्तार करके आगे की कारवाई जारी है।