इंदौर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इंदौर आगमन को लेकर प्रशासन ने बढ़ाई तैयारी, एयरपोर्ट पर किया फाइनल रिहर्सल
Indore, Indore | Jun 17, 2025 देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल इंदौर पहुंचेगी,उनका रात्रि विश्राम इंदौर के रेसीडेंसी कोठी पर रहेगा,इसके बाद वे अगले दिन बड़वानी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी,उनके इंदौर आगमन को लेकर इंदौर पुलिस और जिला प्रशासन के द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है,आज अधिकारियों के द्वारा फाइनल रिहर्सल की गई,एयरपोर्ट से रेसीडेंसी कोठी तक कारकेट निकाला।