स्वार: ज्वालापुर निवासी प्रियांशु का शव धनौरी के जंगल में मिला, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस ने कार्रवाई शुरू की
Suar, Rampur | Jun 8, 2026 जनपद रामपुर के स्वार कोतवाली क्षेत्र में एक युवक का शव धनोरी गांव के जंगल में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार स्वार कोतवाली क्षेत्र के गांव ज्वालापुर निवासी प्रियांशु पुत्र नरेश पिछले कुछ दिनों से अपनी बुआ के घर धनोरी में रह रहा था।