कोंडागांव: फरसगांव में PPL-4 क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच, यूट्यूब पर हो रहा है लाइव प्रसारण
कोंडागांव जिले के फरसगांव नगर में यूथ स्पोर्ट क्लब (YSC) द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी PPL-4 क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में कुल 18 टीमों ने हिस्सा लिया है, जिससे खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।प्रतिदिन प्रतियोगिता में 5 मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिनका आनंद बड़ी संख्या में दर्शक मैदान पहुंचकर ले रहे हैं।