ऊंचाहार: मनीरामपुर पुल के पास शारदा सहायक नहर में बहता हुआ शव दिखाई दिया
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के मनीरामपुर पुलिस के पास शारदा सहायक नहर में लोगों को एक शव बहता हुआ दिखाई दिया, शव दिखाई देने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया, बताया जा रहा है कि मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी लेकिन समय पर न पहुंचने की वजह से शव प्रतापगढ़ जिले की सीमा में प्रवेश कर गया।वहीं इस सम्बंध में कार्यवाहक कोतवाल संजय शर्मा ने जानकारी से इंकार किया है।