बालोद: सदर रोड पर अतिक्रमण हटाने का फैसला: दोनों ओर 4-4 मीटर तक हटेगा कब्जा, बैठक में बनी सहमति
Balod, Balod | Apr 10, 2026 बालोद शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र सदर रोड में अतिक्रमण हटाने को लेकर शुक्रवार को नगर पालिका परिषद बालोद में दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। नपा अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में व्यापारी, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।