डिंडौरी: विक्रमपुर में कृषि विभाग के लैंपस प्रबंधन की पत्नी के बीज भंडार दुकान को कृषि विभाग द्वारा गठित जांच टीम ने किया सील
डिंडोरी जिले के विक्रमपुर में प्रभारी लैंपस प्रबंधन एस एन चौकसे की पत्नी सुमन चौकसे की बीज भंडार की दुकान में अनिमितताओं और जब्त सामग्री के गायब मिलने के बाद कृषि विभाग द्वारा गठित जांच टीम ने कार्यवाही करते हुए दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दुकान को सील कर दिया। गौरतलब है की कृषि विभाग उपसंचालक संजय दोशी ने बुधवार दोपहर 12:00 बजे मीडिया को जानकारी दी।