खगड़िया: महिला महाविद्यालय खगड़िया में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
महिला महाविद्यालय खगड़िया की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बुधवार दिन के 3:00 को किया गया। इस अवसर पर NSS स्वयंसेविकाओं द्वारा बस स्टैंड के आसपास के मोहल्लों में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान छात्राओं ने नशा मुक्ति से संबंधित स्लोगन एवं नारों के माध्यम से लोगों