धौरहरा: खमरिया थाना क्षेत्र में वृद्ध का शव मिला, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस
खमरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार जिला सहकारी बैंक के पास एक वृद्ध का शव पड़ा हुआ मिला,जिसे देखकर राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं मृतक के पुत्र ने मृतक की छोटेलाल पुत्र हरदयाल के रूप मे किया पहचान।