हज़ारीबाग: सिलवार स्थित श्री जगन्नाथ धाम में हाई मास्ट लाइट व सामुदायिक भवन का लोकार्पण
हजारीबाग। सिलवार स्थित श्री जगन्नाथ धाम परिसर में विधायक निधि से बने हाई मास्ट लाइट और सामुदायिक भवन का लोकार्पण विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया। उन्होंने कहा कि इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।