रफीगंज: रफीगंज पुलिस ने मारपीट मामले के नामजद आरोपी को दाऊदनगर से गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल
मारपीट के एक मामले में नामजद आरोपी को रफीगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रविवार अपराह्न 4 बजे इस संबंध में रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि कांड संख्या 77/26 में नामजद अभियुक्त संतोष कुमार गुप्ता, पिता राम कुमार प्रसाद, निवासी महाराजगंज, रफीगंज को गुप्त सूचना के आधार पर दाऊदनगर से गिरफ्तार किया गया।