शहर के कलेक्ट्रेट परिसर में न्यायिक अपर जिलाधिकारी विजय मिश्रा ने यातायात जागरूक बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया हैं।इस दौरान जिला परिवहन विभाग की अधिकारी इज्या तिवारी ने कहा है कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जो पूरे प्रदेश भर में मनाया जा रहा हैं।इसी क्रम में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देशानुसार आज कन्नौज में बाइक रैली निकाली गई।