जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार मान–सम्मान समाधान योजना के तहत मनिहारी अंचल कार्यालय में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस संबंध में सीओ मो इस्माइल ने शुक्रवार को 4 बजे बताया कि जनता दरबार का उदेश्य भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई कर त्वरित निष्पादन करना है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा।