मंदसौर: सीतामऊ के एडवोकेट ने थाने में दिया आवेदन, जान-माल के खतरे की जताई आशंका
सीतामऊ के एडवोकेट गजन काज़ी ने पुलिस थाने में आवेदन देकर जान-माल की सुरक्षा की मांग की है, उनका आरोप है कि समाज के ही कुछ लोग उन्हें लगातार धमकियां दे रहे हैं और उनके घर पर पत्थर भी फेंके गए हैं। उन्होंने निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है, पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है,