भोगनीपुर: हरदुआ ओवरब्रिज के निकट ट्रक की टक्कर में चालक व परिचालक घायल, चालक को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया
थाना एरच झांसी के ओमप्रकाश ने बताया कि चालक गांव के ही भारत सिंह के साथ ट्रक में गिट्टी लादकर कुशीनगर जा रहे थे। रास्ते में पुखरायां के हरदुआ ओवरब्रिज के निकट सोमवार शाम करीब 4 बजे आगे चल रहे ट्रक में पीछे से ट्रक टकरा गया। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी पुखरायां लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चालक को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।