टीकमगढ़ जिले के भगवन्तपुरा गांव में कुएं में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक का नाम हर्पू पाल बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति अपने खेत पर बकरियां चरा रहा था इसी दौरान एक बकरी कुएं में गिर गई बकरी को बचाते समय कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत हो गई।