सलोन: भटनोसा ग्राम सभा में मृतक युवक के परिजनों से सलोन विधायक ने की मुलाकात, शोक संवेदना व्यक्त की
29:6:2026 को 8:00 सुबह जानकारी हुई सलोन विकासखंड के भटनोसा ग्राम सभा में निरंकार शुक्ला सुपुत्र का सड़क दुर्घटना में देहांत हो गया था। सलोन विधायक अशोक कोरी को जब यह दुःखद जानकारी हुई, तो वह मृतक के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे। सलोन विधायक अशोक कोरी ने देवांगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया व परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।