रामगंजमण्डी: शांति भंग की आशंका में छह लोगों को अलग-अलग स्थानों से किया गया गिरफ्तार
रामगंजमंडी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रामगंजमंडी थाना पुलिस ने शांति भंग की आशंका के चलते छह जनों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस के अनुसार कार्रवाई बीएनएसएस की धारा 126 एवं 170 के तहत की गई। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में जीवनलाल, शिवराज, चेलाराम, अशोक, बंशी तथा जमना शामिल हैं।