लाडपुरा: मां ने डांटा तो बेटी ने टॉयलेट क्लीनर पिया, स्कूल से आते ही मोबाइल चला रही थी छात्रा, फोन छीना तो किया सुसाइड का प्रयास
Ladpura, Kota | Apr 9, 2026 कोटा में दसवीं कक्षा की एक छात्रा ने टॉयलेट क्लीनर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने तुरंत छात्रा को पहले नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर छात्रा को कोटा के जेके लोन अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।