नीमराना: कुतीना चौक के पास ऑक्सीजन गैस से भरी पिकअप पलटी, 40 मिनट तक हुआ रिसाव
Neemrana, Alwar | May 14, 2026 घिलोठ औद्योगिक क्षेत्र से टांकड़ी जा रही ऑक्सीजन गैस सिलेंडरों से भरी पिकअप कुतीना चौक से पहले पलट गई। हादसे के बाद 40 मिनट तक गैस का रिसाव होता रहा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। चालक धर्मबीर ने बताया कि बाइक सवार सामने आने से संतुलन बिगड़ गया। पिकअप में 32 सिलेंडर थे।