महाराजगंज: शिवगढ़ में सर्पदंश से बिगड़ी युवक की हालत, प्राथमिक उपचार के बाद किया गया जिला अस्पताल रेफर
11 जून बृहस्पतिवार की रात्रि 8 बजे पैदल जा रहे एक युवक को अचानक पैर मे सर्प ने डस लिया।युवक की चीख पुकार सुनकर आज पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे, सूचना युवक के परिजनों को दी गई।परिजनों के द्वारा युवक को एंबुलेंस की सहायता से शिवगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया। जहां युवक का प्राथमिक उपचार किया गया, परंतु स्थिति नाजुक होने के चलते इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया ।