पुष्पराजगढ़: अमरकंटक में चौथी बार बर्फ जमी, तापमान शून्य के करीब
शनिवार की सुबह 8 बजे एक बार फिर अत्यधिक ठंड की वजह से उसकी बूंदे जम गई नगर का तापमान शून्य के आसपास दर्ज किया जा रहा है।नर्मदा नदी के दोनों तटों पर घास, फूस, पेड़-पत्तियों, तिरपाल एवं टीन की छतों पर जमी ओस सुबह लोगों को बर्फ की चादर नजर आई। पूरे क्षेत्र में चारों ओर सफेदी छाई रही, जिससे अमरकंटक का प्राकृतिक सौंदर्य और भी मनोहारी हो गया।