अनूपपुर: फुनगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 269 ग्राम गांजा के साथ दो गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश तेज
जिले की फुनगा पुलिस चौकी ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 269 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, एक सीटी-100 मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 46,700 रुपये बताई गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी जिसके आधार पर कार्रवाई की गई ।