जशपुर: VB-GRAM-G मिशन का शुभारंभ, ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार और समयबद्ध भुगतान की मिलेगी गारंटी
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश से विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (VB-GRAM-G) का शुभारंभ किया। इसके तहत जशपुर जिला पंचायत सभागार में जन सम्मेलन एवं शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने भाग लिया।