बेगूसराय: बछवाड़ा थाना पुलिस ने वाहन जांच में 2 लोगों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
बछवारा थाना की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 02 व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध अभियान चला रही है.