कानपुर: दिव्यांगजनों की नौकरी और शिक्षा की मांग को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ली जल समाधि, पुलिस ने निकाला बाहर
दिव्यांग जनों की नौकरी शिक्षा सुरक्षा स्वास्थ्य की मांगों को लेकर राष्ट्रीय दिव्यांग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने शनिवार दोपहर 12:00 बजे सरसैया घाट में जल समाधि लेने का प्रयास किया।भीषण ठंड में तिरंगा लपेटकर गंगा की धारा में बैठकर नाराज की जाहिर करते हुए कहा कि सरकार दिव्यांगों के प्रति उदासीन है।