बक्सर: बक्सर में विकास कार्यों पर सख्ती: भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, देरी पर होगी कार्रवाई : मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा
Buxar, Buxar | Jun 8, 2026 बिहार के योजना एवं विकास मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने सोमवार को जिला अतिथि गृह में समीक्षा बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता के पैसे का सही उपयोग और समय पर योजनाएं पूरी करना सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री ने कहा कि अब बक्सर में सांसद और विधायक क्षेत्र विकास निधि की योजनाओं की मॉनिटरिंग सीधे राज्य स्तर से होगी।