बहराइच: शेखदहीर निवासी पीड़ित ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर परिवार रजिस्टर न बनाए जाने की शिकायत की
मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे शेखदहीर निवासी शिवचरण यादव ने बताया कि वह लगातार परिवार रजिस्टर बनवाए जाने को लेकर चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन परिवार रजिस्टर की नकल उन्हें नहीं मिल पा रही है। साथ ही उन्होंने शेखदहीर मौजे में भ्रष्टाचार के भी गंभीर आरोप लगाए। जिसको लेकर आज उन्होंने एक शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने कहा समाधान न होने पर वह आमरण अनशन करेंगे।