बीना: विधायक ने किया भूमिपूजन, कंजिया से लेहटबास बिलाखना मार्ग पर करोड़ों की लागत से बनेगी सड़कें
Bina, Sagar | Apr 8, 2026 बीना में करीब 13 किलोमीटर सड़कों का करीब 19 करोड़ 49 लाख रुपए के लागत से निर्माण किया जाना है। जिससे क्षेत्र के 40 गांव को सीधा लाभ मिलेगा। जिसके चलते बीना विधायक निर्मला सप्रे ने कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को भूमि पूजन किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया।