शाहजहांपुर: आर्य महिला डिग्री कॉलेज में वॉइस रिकॉर्डिंग को लेकर विवाद, एआई कैमरे हटाने तक बहिष्कार की दी चेतावनी
शाहजहांपुर। आर्य महिला डिग्री कॉलेज में वॉइस रिकॉर्डिंग युक्त एआई कैमरे लगाए जाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सहायक प्राध्यापकों ने इन कैमरों को हटाकर सामान्य सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग की है। शिक्षकों ने सांकेतिक विरोध करते हुए कहा कि उन्होंने यह मांग प्राचार्य के समक्ष रखी थी, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिक्षकों का कहना है