छिबरामऊ: इंदिरा नगर निवासी महिला ने पति पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप, कोतवाली में दी तहरीर
शिवराम कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर की रहने वाली एक महिला को उसके ही पति ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया जिसके बाद वह महिला अपनी मासूम बच्चों के साथ छिबरामऊ कोतवाली पहुंची जहां उसने प्रभारी निरीक्षक को लिखित रूप से शिकायती पत्र सौंपा। शुक्रवार की दोपहर 1:20 पर पीड़ित महिला ने तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई।