इकौना: मुख्य विकास अधिकारी ने गौ-आश्रय स्थल गोडारी का किया आकस्मिक निरीक्षण
मुख्य विकास अधिकारी ने शुक्रवार को विकास खण्ड गिलौला अन्तर्गत गोडारी में स्थित गौ-आश्रय स्थल का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चन्नी व भूसा व्यवस्था, पानी व प्रकाश व्यवस्था तथा जल निकासी आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से टीकाकरण व ईयर टैगिंग के संबंध में विस्तृत जानकारी ली तथा गौशाला प्रबंधक को निर्देशित किया।