इकौना: N.H730 पेटहारिया पुल के पास पलटा ई रिक्शा दो लोग हुए घायल
नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के विजयी पुरवा निवासी सरिता देवी 40 वर्ष पत्नी मोलहू उसका पुत्र राजेश 12 वर्ष मोलहू के साथ ई-रिक्शा से खेत में खाद डालने के लिए जा रहे थे । पेटहरिया पुल के पास मोड़ते ही ई रिक्शा पलट गया । जिससे सरिता देवी व राजेश दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए । ई-रिक्शा चालक मोल्हू बाल बाल बच गया ।