इकौना: इकौना पुलिस ने इटियाथोक थोक समोसे वाली दुकान से बलरामपुर रोड़ पर 02अदद पंखा व 01 अदद नल के साथ चोर को किया गिरफ़्तार
मगन विहारी पुत्र लक्ष्मी कान्त शुक्ला निवासी इकौना बाईपास के द्वारा थाना इकौना पर तहरीर दिया की जग्गी उर्फ जगदीश ने पुरानी स्कूल मे से सामान चोरी कर लिया। इसके संबंध में इकौना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह मय पुलिस टीम ने अभियुक्त जग्गी उर्फ जगदीश पुत्र लल्लूराम द्विवेदी नि0 लोहनिया को इटियाथोक समोसे वाली दुकान से बलरामपुर रोड पर से गिरफ्तार किया।