नगर पंचायत कोरांव के अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने सोमवार शाम 7:30 बजे एक अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति को प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल रेफर कराया। व्यक्ति के दोनों पैर किसी कारणवश जले हुए थे। अध्यक्ष ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव के अधीक्षक डॉ. के.बी. सिंह और थाना प्रभारी राकेश कुमार वर्मा से वार्तालाप कर यह व्यवस्था की।