गोरखपुर के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने शुक्रवार को सहजनवा तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आगामी मतदाता पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नाजिर कार्यालय में कार्य में लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाजिर को कड़ी चेतावनी दी। नाजिर कार्यालय में अव्यवस्था और कार्य में ढिलाई देखकर जिलाधिकारी मीणा नाराज हो गए।