हमीरपुर: सुमेरपुर थाना क्षेत्र में पराली की आग से प्रधान का नलकूप जलकर हुआ खाक
ग्रामीण क्षेत्र में शुरू हुआ पराली जलाने का सिलसिला थमने के बजाय बढ़ता जा रहा है। किसानों द्वारा लगाई गई पराली की आग में रविवार को एक और निजी नलकूप आग की चपेट में आकर खाक हुआ है। इसके तीन दिन पूर्व दरियापुर के किसान का नलकूप जला था। मौजूदा समय में किसान रात दिन खेतों में खड़ी गेहूं की पराली जलाने में मशगूल है। अभी तक हजारों बीघे की पराली जलकर खाक हो चुकी है।