राठ: मारपीट व विवाद के बाद कोतवाली में शिकायत करने आए दो पक्षों के बीच कोतवाली के गेट के बाहर जमकर मारपीट हुई, वीडियो वायरल
Rath, Hamirpur | Jun 10, 2026 राठ कोतवाली व कस्बा क्षेत्र के चरखारी रोड इलाके में दो पक्षों के बीच हुई झड़प, विवाद और मारपीट के बाद आज बुधवार को दोनों पक्ष तहरीर देने के लिए कोतवाली पहुंचे तो कोतवाली के गेट के बाहर दोनों के पक्षों के बीच दोबारा विवाद होने लगा। तथा देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई।