अकबरपुर: गहलों गुटैया में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव घर के बाहर मिला, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रुरा थाना क्षेत्र के गहलों गुटैया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव घर के बाहर पड़ा मिला।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कार्यवाहक थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक का नाम संजय पुत्र ललई उम्र करीब 42 वर्ष है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।