सांगोद: असम विधानसभा चुनाव में ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी निभा रहे नगर के अल्पसंख्यक अध्यक्ष का जयपुर में स्वागत किया गया
Sangod, Kota | Apr 16, 2026 असम विधानसभा चुनाव में ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी निभाकर लौटे सांगोद असरार अहमद का भव्य सम्मान किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष एम डी चौपदार के नेतृत्व में असरार अहमद को असम के बारपेटा और गोलपारा पूर्व विधानसभा क्षेत्रों में ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।