प्रयागराज: ट्रेन में बम की सूचना पर प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन में की गई सघन तलाशी,झूठी अफवाह फैलाने वाले की तलाश में जुटी पुलिस
बलिया से मुंबई को जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया आनन- फानन में ट्रेन को जंघई रेलवे स्टेशन पर रोक कर तलाशी की गई उसके बाद ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पर पहुंची जहां पर करीब ढाई घंटे तक डॉग स्क्वायड टीम द्वारा सघन तलाशी की गई लेकिन ट्रेन के अंदर कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली, झूठी ख़बर फैलाने वाले की तलाश की जा रही है।