बेगूसराय: हरपुर में इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन कदाचार के आरोप में एक परीक्षार्थी निष्काषित, दो पालियों में हुई परीक्षा
इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में आरबीएसएस प्लस टू स्कूल हरपुर से एक परीक्षार्थी को निष्काषित किया गया है. यह बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम ने शनिवार की शाम 06:00 बजे कही. जिले के कुल 36 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गयी. प्रथम पाली में बायलॉजी और फिलॉसफी विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई.