उतरौला: नगर पालिका परिषद उतरौला के अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा सुशासन दिवस पर अटल जी की जयंती मनाई गई
25 दिसंबर दोपहर 12 बजे अनूप चंद्र गुप्ता ने भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर भाजपा कार्यालय उतरौला में उनकी प्रतिमा पर पार्टी कार्यकर्ता बंधुओं व पदाधिकारीगण के साथ पुष्पांजलि अर्पित किया। कहा अटल जी ने राष्ट्र के समग्र विकास के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया। उनका जीवन हम सभी के लिये पथप्रदर्शक है।