उतरौला: ब्लॉक प्रमुख श्री दत्त गंज ने शुक्लागंज कैंप कार्यालय पर जनता दर्शन में सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं
25 दिसंबर बुधवार दोपहर 1:00 बजे श्री दत्त गंज ब्लाक प्रमुख हेमंत जायसवाल द्वारा शुक्लागंज आवास पर जनता दर्शन में विभिन्न गांव से आए लोगों की समस्याएं सुनी गई। उन्होंने लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु कहा।