पूरनपुर: नगर पालिका के चालक से मारपीट और जातिसूचक गालियां देने के मामले में तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
पूरनपुर। नगर पालिका परिषद के कूड़ा वाहन चालक के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जातिसूचक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मोहल्ला मोहवीवगंज निवासी मोहित कुमार ने कोतवाली पूरनपुर में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 16 जून को वह नगर पालिका का कूड़ा लेकर मुझा रोड स्थित एफआरएफ कूड़ा खाद प्लांट पर गया था।