हुज़ूर: विधायक आरिफ मसूद पर हाईकोर्ट के निर्देश पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, फर्जी कागजात से कॉलेज की मान्यता लेने का आरोप
Huzur, Bhopal | Aug 20, 2025 कोहेफिजा थाने में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ कूटरचित दस्तावेजों के जरिए धोखाधड़ी करने का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपने कॉलेज को मान्यता दिलवाई। यह कार्रवाई जबलपुर हाईकोर्ट के निर्देश पर की गई है। अमन एजुकेशन सोसाइटी ने इंदिरा प्रियदर्शनी कॉलेज के संचालन के लिए फर्जी दस्तावेजों पर एनओसी और मान्यता ली।