सिकंदरपुर: घर से मोमोज खाने के लिए बाजार गई किशोरी अचानक गायब, एक दिन बाद घर लौटी, पुलिस जांच में जुटी
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी घर से मोमोज खाने के लिए बाजार गई थी। अचानक वह बाजार से गायब हो गई इस दौरान परिजनों ने खूब छानबीन किया तथा इसकी सूचना पुलिस को दी। अभी खोजबीन चल ही रही थी कि एक दिन बाद किशोरी अपने घर पहुंच गई तथा अपनी आप बीती अपने परिजनों को सुनाई।