बयाना: रिटायर्ड लेक्चरर के घर से 60 लाख के गहने चोरी, घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची
बयाना में रिटायर्ड लेक्चरर के घर से 60 लाख की चोरी हो गई। पिछले तीन दिनों में ये दूसरी बड़ी चोरी की वारदात है। घटना के समय रिटायर्ड लेक्चरर सब्जी मंडी गए हुए थे। इस दौरान घटना हुई। वापस लौटते समय उन्होंने एक चोर को दीवार फांदकर बाइक पर भागते हुए भी देखा।